लॉकर में सोने का अशर्फीः DFO के लॉकर में मिला 40 लाख का सोना, पटना से लेकर पुणे तक बनाई संपत्ति

Gold worth 40 lakhs found in DFO's locker, property built from Patna to Pune Gold worth 40 lakhs found in DFO's locker, property built from Patna to Pune
img

Edited By - Admin

  • बिहार,
  •  
  • 13 May 2022,
  •  
  • अपडेटेड 07:59 AM IST

PATNA: बिहार में धनकुबेर अफसरों की कमी नहीं है। सरकारी सेवा के दौरान भ्रष्ट अफसर जमकर माल कमाते हैं और उसे पैसे को जमीन-मकान से लेकर सोने-चांदी में इंन्वेस्ट कर रहे। जांच एजेंसी जब छापा मार रही तो वैसे अफसरों की पोल खुल रही। सुपौल के वन प्रमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार शरण की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी के बाद गुरुवार को उनके और पत्नी के नाम पर लिए गए बैंक लॉकर को खोला गया। लॉकर में 40 लाख रुपए से अधिक सोना और खरीदारी के रसीद मिले हैं। छापेमारी के दौरान ही उनकी करोड़ों की चल-अलच संपत्ति का खुलासा हुआ था।

बता दें, शेखपुरा के बरबीघा स्थित एसबीआई शाखा में सुनील कुमार शरण और उनकी पत्नी सुधा शरण के नाम पर मौजूद लॉकर को अदालत से सर्च वारंट लेने के बाद गुरुवार को खोला गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुताबिक लॉकर में 518 ग्राम सोने के आभूषण मिले। इसमें सोने के 10 सिक्के-अशरफी भी शामिल हैं। इसकी कुल कीमत 40,24,560 रुपए है। वहीं 370 ग्राम चांदी भी बरामद की गई।

वन प्रमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार शरण पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने के बाद निगरानी ब्यूरो ने 1 और 2 मई को उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पटना से लेकर पुणे तक कई अचल संपत्तियां मिली थीं। इसके अलावा नालंदा और शेखपुरा में भी जमीन के कागजात हाथ लगे थे। छापेमारी में अचल संपत्तियों के अलावा 14 बैंक खाता, 4,12,000 नकद, 5,84,000 के आभूषण विभिन्न बीमा कंपनियों में 23,38,000 रुपए के निवेश के भी प्रमाण मिले थे।